#वाराणसी:आदिकेशव घाट पर उतारी भगवान की आरती, प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प.

वाराणसी (उत्तर प्रदेश)। पर्यावरण संरक्षण व समतामूलक समाज के प्रेरक भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर नमामि गंगे की ओर से प्राचीन आदि केशव घाट पर विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

इस दौरान भगवान आदिकेशव की भव्य आरती उतारकर देश की सुख-समृद्धि, लोक मंगल और प्रकृति रक्षा का आशीर्वाद मांगा गया। विग्रह के समक्ष माखन-मिश्री का भोग लगाकर श्रद्धालुओं ने उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।


नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कालिया नाग का दमन कर नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने की राह दिखाई थी। उनका संपूर्ण जीवन प्रकृति से जुड़ने और अहंकार के त्याग का संदेश देता है। जब तक अंतर्मन से अहंकार समाप्त नहीं होगा, तब तक समरस समाज का निर्माण संभव नहीं। कार्यक्रम में मंदिर के महंत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ